शिक्षिका सस्पेंड: बिना अनुमति के विदेश प्रवास,आदेश जारी

Shri Mi
1 Min Read

दुर्ग।बिना अनुमति विदेश घूमने जाने पर शिक्षिका को निलंबित किया गया है। गायत्री मिश्रा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरसी, विकास खंड व जिला दुर्ग 30 अक्टूबर 2022 से 21 नवंबर तक भैषजिक अवकाश में थी। बीईओ दुर्ग के प्रतिवेदन के अनुसार उनके द्वारा शासन से बिना अनुमति लिए विदेश प्रवास में जाने की पुष्टि हुई। जिसके चलते संयुक्त संचालक पीके पांडेय ने गायत्री मिश्रा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय दुर्ग नियत किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close