IMD Alert-इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Shri Mi
3 Min Read

IMD Alert-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में मौसम करवट ले रहा है। जहां जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में हिमपात देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के प्रदेशों में बारिश हो रही है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना है। 30 जनवरी तक मौसम में गतिविधि जारी रहेगी।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे जुड़े क्षेत्रों पर बना है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है। एक ताजा विक्षोभ 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। वहीं पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाल का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

वहीं गुरुवार (26 जनवरी, 2023) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया।

कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। हालांकि, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। कश्मीर के कई स्थानों विशेषकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि शाम तक इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बर्फबारी और बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पहले के 0.0 डिग्री से अधिक है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close