मिशन अमृत से छत्तीसगढ़ को 2200 करोड़

Shri Mi
2 Min Read

missionamritरायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ को  मिशन अमृत में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करेंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के मंत्री अमर अग्रवाल और विशेष सचिव डॉ रोहित यादव यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार ने  छत्तीसगढ़ को  मिशन अमृत के तहत वर्ष 2015-16 के सुधार कार्यक्रमों के लक्ष्य को  प्राप्त करने के लिए 13 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह और नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई और शुभकानाएं दी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      बता दें कि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) प्रदेश के एक लाख से अधिक जनसँख्या वाले 09 नगर पालिक निगमों रायपुर,बिलासपुर ,दुर्ग,भिलाई , राजनांदगांव , जगदलपुर,रायगढ़,कोरबा और अंबिकापुर में लागू किया गया है। भ

                                        भारत सरकार से इन शहरों में आगामी 4 वर्षों में जल प्रदाय,सीवरेज/सेप्टेज मैनेजमेंट ,हरियाली और बाल उद्यानों की योजनाओं के कार्य हेतु 2200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी है।साथ ही इन सभी शहरों में निकाय की कार्य शैली को प्रभावी और पारदर्शी बनाये जाने में लिए विभिन्न सुधार कार्यक्रम  भी लागू किये जायेंगे।

                                     केंद्र सरकार से हर साल के लिए सुधार कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित है।जिसको नियत समय पर पूरा करने वाले राज्यों को उस वर्ष की कार्ययोजना लागत  का 10 प्रतिशत प्रोत्साहन के रूप में दिया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close