Surya Gochar 2023।ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।
सूर्य ग्रह 17 नवंबर को सुबह 1 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में सूर्यदेव 16 दिसंबर को शाम 3 बजकर 57 मिनट तक विराजमान रहेंगे फिर धनु राशि में चले जाएंगे।
ग्रहों के राजा मंगल 16 नवंबर को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर ही अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। वृश्चिक राशि में मंगल, बुध और सूर्य की उपस्थिति से कुछ राशियों को बंपर लाभ होगा।
वृषभ राशि : सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृष राशि वालों को शुभ-अशुभ दोनों ही प्रभाव पड़ेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वहीं, रिश्तों में साथी संग तकरार बढ़ेगा और रिलेशनशिप में तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन राशि
सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजयी प्राप्त होगी, लेकिन धन उधार देने या लेने से बचें। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। इस दौरान लिए गए फैसले सही साबित होंगे। भाग्य साथ देगा और सभी काम सफल होंगे।
कन्या राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल होगा। कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन लोग आपका मनोबल गिराने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि
सूर्य गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों करियर में सफलता मिलेगी। परिजनों और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। रिश्तों में मनमुटाव दूर होंगे। आय के साधन बढ़ेंगें।
मीन राशि
सूर्य गोचर के असर से मीन राशि वालों के सुखद समय की शुरुआत होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी।
(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। cgwallइसकी पुष्टि नहीं करता है।)