Ram Mandir तक बन रहे फोर लेन का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा

Shri Mi
2 Min Read

Ram Mandir/अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य Ram Mandir में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है। राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए Ram Mandir तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।

अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से मोहबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार की ओर से राम जन्मभूमि तक फोरलेन का निर्माण 21 नवंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था। यह कार्य 31 दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि 1.360 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 44.98 करोड़ रुपए की लागत आई है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से राम जन्म भूमि तक जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close