दो महीने बाद पकड़ाया ..दीपा देवांगन का आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सरकंडा पुलिस ने दो महीना पहले मोबाइल चोरी की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दीपा देवांगन ने मामले में शिकायत की थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपा देवांगन ने 14 अप्रैल को थाने में शिकायत की थी कि किसी अज्ञात चोर ने घर से कीमती दो मोबाइल को पार कर दिया है। चोरी की घटना के समय वह बाथरूम में थी। सुबह करीब 8 बजे घर का दरवाजा खुला हुआ था। वह किराये के मकान में रहती है।

                   इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि 28 का एक युवक कीमती मोबाइल बेचने के फिराम में है। पुलिस ने आरोपी अमर गुप्ता को सरकंडा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी मुख्य रूप से छोटे देवगांव थाना मदनपुर जिला रायगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दोनों मोबाईल को जब्त कर लिया है। कोर्ट में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी के कई मामले सामने आ सकते हैं।

close