धरम ने दी महिला नेताओं को जिम्मेदारी…कहा उत्सव के बहाने बढाएं नजदीकी

Editor
2 Min Read
IMG-20170803-WA0023बिलासपुर—सिरगिट्टी सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और  गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय भी महिलाओं से रूबरू हुई।

                                 बैठक में धरम लाल कौशकि ने महिला बिग्रेड को संबोधित किया। कौशिक ने मुख्य एजेंडा पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ में 50 महिलाओं का गठन किया जाए। रक्षा बंधन, तीज मिलन, सावन उत्सव जिले के सभी मंडलों में धूम धाम से मनाया जाए। सभी लोगों को विकास के लिए साथ चलने को प्रेरित किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बैठक में विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी की घोषणा की गयी। बिलासपुर विधानसभा प्रभारी जयश्री चौकसे, बिल्हा का प्रभार रूक्मणी कौशिक को दिया गया। इसके अलावा सुशीला राव को बेलतरा , निर्मला पाल को मस्तूरी , समीरा पैकरा को मरवाही, रूक्मणी साहू को कोटा, सुनीता सिंह क्षत्री को तखतपुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया । स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने दिया।

                                   इस दौरान बिलासपुर जिले के मंडल स्तर पर प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी। उत्तर मण्डल में संध्या सिंह, दक्षिण में जयश्री चौकसे, मध्य की जिम्मेदारी सुधा गुप्ता, पूर्वी में सुधा वर्मा, पश्चिम स्नेहलता शर्मा और रेलवे मंडल का प्रभारी विभा गौरहा को बनाया गया। बिल्हा में भारती देवांगन, बोदरी सतरूपा धुरी, सिरगिट्टी लता तिवारी, बेलतरा शहर संतोषी विजय, बेलतरा ग्रामीण उमा साहू, बेलतरा मध्य यास्मीन खान, मस्तूरी नागेश्वरी साहू, जयरामनगर गतौरा, कल्याणी साहू को प्रभार दिया गया।

             मल्हार रामप्यारी यादव, सोनलोहर्सी किरण मिश्रा, सीपत गायत्री गुप्ता, मरवाही उत्तर एवं दक्षिण प्रतिभा मिश्रा, पेण्ड्रा ग्रामीण काबेरी शर्मा, सेमरा लीला बाई मरावी, रतनपुर कोटा पुष्पा तिवारी, बेलगहना करगीकला राखी गहलोत, पेण्ड्रा नगर, गौरेला, मनोरमा गुप्ता, तखतपुर शारदा ठाकुर, विजयपुर दीपमाला कुर्रे, सकरी भुनेश्वरी महोबिया, गनियारी का प्रभार मंगला पाण्डेय को दिया गया।

 

close