CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सदन दिल्ली में किया योगाभ्यास, प्रदेश वासियों को दिया संदेश

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।21 जून यानी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित , छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग किया। मुख्यमंत्री ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि, योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी बनाता हे बल्कि, उसे अनुशासित भी करता हे।मुख्यमंत्री ने कहा कि, नियमित योग से, तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close