अल सुबह अपहरण की घटना…युवक की मिली अधजली लाश…शव परिजनों के हवाले…अब हत्यारों की तलाश

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव से अपहरण किए गए युवक की जली हुई लाश कोटा थाना क्षेत्र में मिली है। मृतक का नाम जयकिशन शिकारी है। जयकिशन को सुबह स्कार्पियो सवार कुछ लोग सुबर चार बजे जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। जानकारी के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। यद्यपि लाश को सुबह कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी में अधजली अवस्था में देखा गया। दोपहर बाद पुलिस ने पुष्टी करते हुए कहा कि लाश जयकिशन शिकारी की है। पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाल कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सीपत थाना प्रभारी सीएसपी आशा सेन ने बताया कि मटियारी से अपहरण किए गए जयकिशन शिकारी के शव को कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी से बरामद किया गया है। अपहरणकर्ताओं ने जयकिशन शिकारी को अपहरण के बाद जलाया है। परिजनों ने जब बताया कि युवक का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण किया है। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छानबीन शुरू की। पुलिस थानों को भी अपहरण की जानकारी दी गयी।

                                  आशा सेन ने बताया कि जयकिशन शिकारी का अपहरण मटियारी से सुबह करीब 4 बजे किया गया था। पूछताछ के दौरान मटियारी के अन्य लोगों से पता चला कि युवक अपने साथी के साथ पत्थरबाजी कर रहा था। इसी बीच स्कार्पियो सवार 6-7 लोग आए और जयकिशन को धर दबोचा। जबकि जयकिशन का साथी भागने में कामयाब रहा। परिजनों से अपहरण करने की जानकारी के बाद मामले से पुलिस कप्तान को अवगत कराया गया।

                  पुलिस कप्तान के निर्देश पर जयकिशन की पता सजा शुरू हुई। इसी बीच सुबह करीब 6-7 बजे जानकारी मिली कि एक जली हुई लाश कोटा थाना क गनियारी बेलटुकरी में पायी गयी है। मौके पर पहुंचकर जली हुई लाश को देखा गया। शिनाख्ती के बाद पाया कि जली लाश मटियारी से गायब जयकिशन शिकारी की ही है।

                परिजनों से शिनाख्ती के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय चिकित्सालय के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आशा सेन ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आखिर अपहरण करने वाले कौन थे। उनका जयकिशन और उसके साथ का क्या विवाद था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें धर दबोचा जाएगा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

close