IMD Alert- Coldwave चलेगी,शहरों में पारा 10 डिग्री से कम,नया सिस्टम एक्टिव,जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD Alert: मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज ठंड का दौर आ गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। कई जगहों पर फसल, पेड़-पौधों पर ओस जम गई। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, उमरिया, जबलपुर समेत सात जिलों में कोल्ड वेव चलने और उज्जैन-रतलाम सबसे ठंडे होने की संभावना जताई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert:मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से यहां बर्फीली हवा आ रही है। अगले 24 घंटे में उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल, राजगढ़ और रतलाम जिलों में शीतलहर चलेगी। उज्जैन और रतलाम में कोल्ड-डे रहने का अनुमान है। कोल्ड-डे की वजह से दिन-रात का तापमान आसपास ही रहता है।

IMD Alert:प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी की लगातार दूसरी रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 7.5, भोपाल में 8.4, दतिया में 6.6, धार में 9.3, ग्वालियर में 7.8, रायसेन में 6.2, राजगढ़ में 7.4, रतलाम में 9.6, उज्जैन में 7.0, छिंदवाड़ा में 5.7, दमोह में 7.6, जबलपुर में 7.3, खजुराहो में 8.4, मंडला में 7.2, नोगाव में 7.1, रीवा में 6.4, सागर में 9.4, सतना में 7.9, उमरिया में 4.6, मलानखंड में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल में सुबह 5:30 बजे से कुछ देर के लिए 16 किमी की रफ्तार से हवा चली। दिन का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इजाफे के बावजूद ठंडक के कारण यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। राजधानी में ठंड भले ही बढ़ गई हो, लेकिन दिन में धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रही। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद आसमान बिल्कुल साफ होने से अच्छी धूप भी निकली। इस दौरान विजिबिलिटी 6000 मीटर पहुंच गई थी। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा भी हुआ।

रात के पारे में फिर से गिरावट हो रही है। पचमढ़ी, उमरिया, रायसेन और राजगढ़ में पारा काफी गिर गया। वहीं, भोपाल में फरवरी सबसे ठंडी दर्ज की जा रही है।इंदौर में फरवरी का पहला दिन कोल्ड डे के करीब पहुंच गया था। 6 से 20 किमी की गति से चली हवा ने दिन का पारा 23.4 डिग्री पर ला दिया था। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अगले चार से पांच दिन तापमान कम ही रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65 डिग्री देशांतर के सहारे मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है।

साथ ही, प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण (Induced Cyclonic Circulation) दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। 2 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इसका मध्यप्रदेश में असर नहीं रहेगा। यह दो फरवरी से एक्टिव हो गया।

राजस्थान में पिछले महीने मावठ के बाद पड़ी तेज सर्दी से लोगों को अब थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। रात और दिन के तापमान बढ़ने लगे हैं। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर के अलावा जयपुर, अजमेर में समेत अन्य शहरों में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ दिन में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने लगा है। मौसम केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहने, तेज धूप निकले की संभावना जताई है।

जयपुर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं थमने से शीतलहर का असर भी खत्म हो गया। वहीं, अलसुबह से अच्छी धूप निकलने और मौसम शुष्क रहने के कारण दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली।

जयपुर की तरह जोधपुर, बाड़मेर, अजमेर में भी आज न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में उत्तरी हवाओं का असर कम होने से यहां रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13 पर दर्ज हुआ, जबकि कल यहां अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह जोधपुर में भी आज न्यूनतम तापमान 12.8, अजमेर में 10.1 और जैसलमेर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित कई शहरों में सर्दी से लोगों को राहत मिली हो, लेकिन चूरू, फतेहपुर, करौली में अब भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जिससे यहां अब भी सर्दी का असर तेज है। चूरू में आज न्यूनतम तापमान 4.1, करौली में 4.5 और फतेहपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर कोटा के पास बारां जिले में आज तापमान 5.5 पर दर्ज हुआ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close