जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने करगी में धान खरीदी शुरू की

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर।सोमवार को धान खरीदी को लेकर बिलासपुर जिले में गांव गांव में कांग्रेसी नेता धान खरीदी का शुभारंभ किया।मस्तूरी,बिल्ह, कोटा और मरवाही समेत सभी ब्लॉक में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की और निरीक्षण भी किया।कोटा विधानसभा क्षेत्र के छोटे करगी स्थित धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित,अरुण त्रिवेद, सुरेश सिंह ठाकुर कुलवंत सिंह समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके साथ ही आज से शुरू हुए धान खरीदी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और अटल श्रीवास्तव ने नथुआ अनेक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close