विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ को मिला प्रदेश का नया अध्यक्ष…राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया आदेश..सामाज के सदस्यों ने दी मणि को बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भारत सरकार मान्यता प्राप्त विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ ने प्रेस नोट जारी कर मणिशंकर पाण्डेय को प्रदेश विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्त पत्र में बताया गया है कि मणिशंकर को संस्थापक पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे की सहमति से छत्तीसगढ़ का प्रदेश बनाया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

 संस्था से जारी नियुक्ति के अनुसार सामाजिक गतिविधियों में लगातार ब्राम्हण समाज समेत देश और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर मणिशंकर पाण्डेय की भूमिका हमेशा प्रभावित करने वाली रही है। अलग अलग मंच और माध्यमों से उन्होने समाज की आवाज को हमेशा बुलन्द किया है। लेखन और सामाजिक गतिविधियों में मणिशंकर की भूमिका बहुत प्रभावशाली साफगोई वाली है। छत्तीसगढ़ में संगठन की जिम्मेदारी लेने के साथ ही संगठन को  पूरा विश्वास है कि पाण्डेय अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे। 

प्रेस नोट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे ने बताया कि मणिशंकर पाण्डेय की सकारात्मक और जनहितैषी गतिविधोयं को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनुशंसा किया। गहन विचार विमर्श के बाद संगठन ने छत्तीसगढ़ विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से नाम का एलान किया गया है। राष्ट्रीय टीम उन्हें शुभकामनाएं देती है। जानकारी देते चलें कि मणिशंकर पाण्डेय राष्ट्रीय जगत विजन के संपादक भी हैं।

close