दुष्कर्म के बाद किशोरी का गर्भ ठहरा तो कराया गर्भपात, शिकायत पर केस

Shri Mi
1 Min Read

जांजगीर। किशोरी को शादी का झांसा देकर नगर के व्यापारी के बेटे ने दुष्कर्म किया उसका अश्लील वीडियो बनाया। लगातार किशोरी से पिछले ढाई साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापारी के बेटे ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।पीड़िता द्वारा कोतवाली थाना में लिखाई गई।रिपोर्ट अनुसार एक किशोरी वर्ष 2019 में 17 वर्ष की थी।नैला का एक युवक 21 दिसंबर 2019 को किशोरी से मिला और उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अभिषेक ने किशोरी का अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका लगातार दुष्कर्म करता रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके कारण उसका गर्भ ठहर गया।25 जनवरी 2022 को युवती को इसकी जानकारी मिली तब उसने गर्भ ठहरने की बात अभिषेक को बताई। अभिषेक ने युवती को दवा भी खिला दी जिससे उसका गर्भ गिर गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close