करीब एक दर्जन चोरी की बाईक बरामद…बटनदार चाकू भी जब्त…अलग अलग धाराओं में गिरफ्तार हुए कुल 4 आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर पुलिस टीम ने एन्टी क्राईम टीम के साथ अभियान चलाकर अलग अलग शिकायतों में करीब एक दर्जन चोरी की मोटरसायकल बरामद किया है। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने अभियान के दौरान बटनदार चाकू के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गकया है।
संयुक्त कार्रवाई चोरी की 11 बाइक बरमद..तीन गिरफ्तार
तारबाहर थानेदार ने बताया कि मोटरसायकल चोरी के अलग अलग मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से इस दौरान चोरी की कुल 11 बाइक भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1,4) और आईपीसी की धारा 379 के तहत कार्रवाई की गयी है।
बाइक चोरी के घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है 
मनोज नायक ने बताया कि आरोपी इतियल, अनिल और संगमने चोरी की बाइक को बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली। सूचना के बाद ACCU और थाना तारबाहर पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने धावा बोला। आरोपियों के पास  4 पल्सर, 3 डीलक्स, 2 स्प्लेंडर, 1 एक्टिवा, 1 सीबीजी मोटर साइकल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार का वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किया। बरामद मोटरसायकल CG 22, CG 11, CG10 RTO पासिंग हैं। अब वास्तविक वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।बहरहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
पकड़े गए तीनों आरोपी इतियल कस्तूरबा नगर सिविल लाइन,अनिल पाण्डेय पारिजात कालोनी सिविल लाइन और संगम मानिकपुर थाना तखतपुर के रहने वाले है।
बटनदार चाकू के साथ पकड़ाया आरोपी
सिविल लाइन थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि परिजनों को बटनदार चाकू दिखाकर भयादोहन करने के आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी सूरज यादव संजय नगर यादव मोहल्ला, तालापारा का रहने वाला है। सूरज यादव के घर से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घर के सदस्यों को चाकू दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी से बचने के लिए घर के सदस्य इधर उधर जान बचाकर भाग रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना में अपनी ही बहन के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज है। कार्यवाही के बाद भी बर्ताव में सुधार नहीं हुआ है।
close