26 तोला सोना समेत आरोपी गिरफ्तार..बनारस में घेराबन्दी कर पकड़ाया कारीगर…करीब 13 लाख 20 हजार की ज्वैेलरी जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने अमानत में खयानत करने और और 26 तोला सोना लेकर फरार आरोपी को बनारस से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विष्णु सोनी है। आरोपी ज्वैलरी चमकाने और सोने चांदी के गहनों पर कारीगरी का काम करता है। हमेशा की तरह पीड़ित दुकानदार से सोने चांदी का जेवर लेकर गया। लेकिन फिर नहीं लौटा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पतासाजी कर बनारस में घेराबन्दी कर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया।
सिटी कोतवाली थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि तेलीपारा निवासी रितेश सलूजा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि उसकी ज्वैलरी की दुकान है। कारीगर विष्णु सोनी को 7  साल जानता है। सोने चांदी के जेवर का पाॅलिश और कारीगरी का काम करता है। दुकान से सोने चांदी के जेवर को अपने घर ले जाता है। पाॅलिश और कारीगरी का काम कर ज्वैलरी को वापस कर देता है। 
इसी क्रम में विष्णु सोनी 4 मार्च 2023 के शाम करीबन 6.30 बजे दुकान आया। पालिश करने के लिए विष्णु सोनी को सोने का 9 नग लाॅकेट, 6 नग हार और सोने का 10 नग कंगन दिया। कुल मिलाकर 26 तोला सोना साफ करने और कारीगरी के लिए दिया। विष्णु सोनी ने बताया कि काम पूरा कर रात्रि 9.30 बजे  ज्वैलरी को लौटाएगा। लेकिन विष्णु सोनी ने सामान नहीं पहुंचाया।
सामान नहीं मिलने पर विष्णु को फोन किया..लेकिन मोबाईल बंद होना पाया। विष्णु सोनी के घर गया। जानकारी मिली कि विष्णु सोनी मकान छोड़कर चला गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट को गंभीरता के साथ विवेचना में लिया गया। अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी बनारस उत्तर प्रदेश में छिपा है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर थानेदार प्रदीप आर्य को टीम के साथ बनारस रवाना किया गया। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने आरोप कबूल किया है। आरोपी के कब्जे से सोने का 9 नग लाॅकेट, सोने का 6 नग हार और सोने का 10 नग कंगन कुल वजन 26 तोला कीमती सामान को बरामद किया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 13,20,000 रूपयों से अधिक है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु सोनी मूल ग्राम तरौहा करबी चित्रकूट उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बिलासपुर में अरविन्द नगर बंधवापारा में रहकर कारीगरी का काम करता है।
close