30 लीटर शराब के साथ पकड़ाया आरोपी..कर रहा था अवैध कारोबार..चढ गया पुलिस के हत्थे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर पुलिस ने जोगी अमराई माता चौक के  पास शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी को धर दबोचा गया है। आरोपी कोरबा जिला के सरगबुंदिया का रहने वाला है। आरोपी के  पास से पुलिस ने 20 लीटर शराब के अलावा दस लीटर हाथभट्ठी शराब को जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              रतनपुर पुलिस को जानकारी मिली कि जोगी अमराई  माता चौरा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखा है। आरोपी मौका देखकर बिक्री भी कर रहा है।जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस थानेदार हरविन्दर सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंच गयी।

                जांच पड़ताल के दौरान आरोपी के पास एक बोरे से पालीथिन में बीस लीटर शराब को जब्त किया। इसके अलावा एक अन्य पालीथिन में दस लीटर हाथ भट्ठी शराब भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना  नाम दिलीप पोर्ते जिला कोरबा गांव सरबुंदिया का रहना बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया गया है।    

close