पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा..संदीप ने कहा..रमन ने मीडिया को बताया जालसाज..420 की धारा जोड़कर हो गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। संदीप ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि डॉ. रमन सिंह पर फर्जी कूटरचना की धारा जोड़कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होने मीडिया को जालसाज कहा है।
 
             कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि ट्वीटर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तरफ से किए गए पिछले दिनों के ट्वीट को मेनिपुल्टेड बताया है। मतलब जालसाज दस्तावेज घोषित किया है। संदीप दुबे ने बताया कि पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फर्जी दस्तावेज ट्विट किया है। भाजपा नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस  के लेटरहेड को जाली बनाने और इसके बाद उस पर झूठी और मनगढ़ंत सामग्री छापा है।
 
            संदीप ने कहा कि सभी नेता झूठे और जालसाजी दस्तावेज के सहारे देश में सांप्रदायिक विद्वेष और अशांति पैदा करना चाहते हैं। भाजपा नेताओं ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज के सहारे देश में हिंसा और नफरत को बढ़ावा देना चाहते हैं। यही कारण है कि फर्जी खबरों को ट्विट किया है।
 
               भाजपा नेताओं के फर्जीवाड़ा के खिलाफ प्रदेश में कई थानों में एफआईआर दर्ज किया गया है। रायपुर पुलिस ने मामले में डॉ रमन सिंह समेत कई भाजपा नेताओं को तलब भी किया है। बावजूद इसके डॉ.रमन सिंह ने उसी ट्वीट को आज ट्विटर हैंडल में जालसाजी दस्तावेज मीडिया घोषित किया है। इससे साबित होता है कि बीजेपी भयानक कोरोना संक्रमण में भी छल कपट करने से बाज नही आ रही है।
 
                  कांग्रेस नेता दुबे ने बताया कि मामले में पुलिस को अब भारतीय दंड सहिंता की 420, 467 समेत अन्य  धाराओं को जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close