संयुक्त टीम की कार्रवाई..यहां से 21 किलोग्राम गांजा बरामद..मैनपुरी उत्तरप्रदेश भागने से पहले पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ और पुलिस की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी उत्तरप्रदेश मैनपुरी जिला के रहने वाले हैं। आरोपिोयं के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी) का अपराध दर्ज किया है।इसके अलावा नगदी और मोबाइल भी जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार मुखबीर से गांजा तस्करी करने की जानकारी मिली। मुखबीर ने बताया कि दो व्यक्ति गांजा रखकर भागने के लिए प्राइवेट वाहन की तलाश कर रहे हैं। दोनो आरोपी इस समय बापू नगर रोड स्थित मंदिर के पास खड़े हैं। जानकारी के बाद तत्काल तोरवा थाना स्टाफ और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ घेराबंदी को अंजाम दिया गया।

धरपकड़ के दौरान आरोपियों ने अवनीश ठाकुर और इशांक भदौरिया नाम बताया। आरोपियों ने बताया कि वह मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। छानबीन के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20.540 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 2 लाख रुपयों से अधिक है। आरोपियों से नगद समेत मोबाइल जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

close