घर में घुसकर तोड़फोड़…अपराधियों ने पहले किया ईंट से हमला…गाली गलौच कर बेल्ट से पीटा…दोनों गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने घर घुसकर तोड़फोड़ और गाली गलौच के साथ मारपीट करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सोनारपारा निवासी यश सोनी अपराध दर्ज किया था। पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस ने धारा 294,452,323,506,34 के तहत जेल दाखिल करा यहै।
रतनपुर पुलिस के अनुसार  सोनारपारा निवासी यश सोनी ने 20 फरवरी को को जुर्म दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला  आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर घर के दरवाजा को ईट से मार रहे थे। मना करने पर दोनो बदमाशो ने अश्लील गलौच शुरू कर दिया। दोनो आरोपी घर घुसकर झगडा करने लगे। नशे मे मदमस्त दोनो ने घर से निकलने को कहा। इसी दौरान बदमाश आलोक देवागन ने बेल्ट निकालकर मारना शुरू कर दिया।
आलोक का साथी रोशन निर्मलकर ने घर में उत्पात मचाते हुए टीव्ही तोड दिया। मोहल्ले वाले आकर बीच बचाव करने लगे। अपराध दर्ज करने के बाद पतासाजी के बाद दोनो गिरफतारी किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपियों को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
close