मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद…नए कलेक्टर ने संभाला प्रभार…डॉ.आनन्द ने लिया आईजी का पदभार..पढ़ें अधिकारियों की उपलब्धि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश के नए कलेक्ट संजीव कुमार झा और संभाग के नए पुलिस महानिरीक्षक आनन्द छावड़ा ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार ने संजीव कुमार झा को विधिवत पदभार देने के साथ ही शुभकामनाएं दी। इसके अलावा संभाग के नए पुलिस महानिरीक्षक आनन्द छावड़ा का पदभार ग्रहण के पहले पुलिस प्रशासन ने सलामी दिया। छावड़ा ने विधिवत कार्यभार लेने के साथ कामकाज शुरू कर दिया।
कलेक्टर संजीव ने ग्रहण किया पदभार
नए कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से  कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। दोनो अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। सौरभ कुमार ने संजीव कुममार झा को गुलदस्ता भेंटकरशुभकामनाएं दी।
जानकारी देते चलें कि दो दिन पहले ही शासन के आदेश पर सौरभ कुमार को कोरबा और कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा तो बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया। बताते चलें कि संजीव कुमार झा  2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
 
 नए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. छाबड़ा ने लिया पदभार
छत्तीसगढ़ शासन, गृह पुलिस विभाग, नवा रायपुर से स्थानांतरण आदेश के बाद बिलासपुर रेंज नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा ने मंगवार को पदभार ग्रहण किया। । डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। 
डॉ. आनंद छाबड़ा छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य के इंटेलीजेंस चीफ समेत रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. छाबड़़ा पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। 
नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस  कप्तान ग्रामीण राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा समेत रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निरीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी के अलावा पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय  स्टाफ उपस्थित थे। षक देवेंद्र दुबे,अजय साहू,भागीरथी , राजेश नारंग व समस्त स्टाफ ने सहयोग किया
close