12 राज्यों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट, मंगलवार से बनेगा लो प्रेशर, 5 राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली।देश भर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव *Weather update) देखने को मिलेगा। दरअसल कई राज्यों के तापमान में एक तरफ जहां वृद्धि देखी जाएगी।  वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert)  ने शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सहित 12 जिलों में भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी जारी की है। मानसून (Monsoon) के वापसी से पहले राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की है।

24 घंटे में 204 मिलीमीटर की रफ्तार से बारिश देखने को मिली है। हिमाचल, उत्तराखंड सहित बिहार झारखंड और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है जबकि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली के मौसम मे को फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि से गरज चमक का अनुभव हो सकता है। मुंबई में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। साथ ही लोगों को सजग और सचेत रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण यूपी बिहार झारखंड उत्तराखंड के किस जिले में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार यूपी उड़ीसा झारखंड मध्य प्रदेश उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 20 सितंबर तक इन राज्यों में मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताते हुए लोगों को अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, सिद्धार्थनगर गोंडा आसपास के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया गया। बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलिया, गाजीपुर और आसपास के जिलों में आंधी और गरज चमक की संभावना जताई गई है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित बिहार में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर जयपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में बने गहरे निम्न दबाव के केंद्र से गुजरते हुए गोरखपुर पटना पूर्णिया होते हुए असम तक जारी है। जिस कारण से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

अरब सागर से आ रही सर्द हवा महाराष्ट्र उड़ीसा झारखंड बिहार असम मेघालय होते हुए मध्य भारत की तरफ पहुंच रही है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य-क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में चलता है, जिसकी धुरी लगभग अक्षांश के उत्तर में लॉन्ग.76 ° E के साथ, 27 डिग्री N औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। इसके अलावा, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और उसके पड़ोस में स्थित हैलगभग अक्षांश के उत्तर में लॉन्ग.76 ° E के साथ। 27 डिग्री एन जिसे अब उसी क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में देखा जाता है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है।

वहीं 18 सितंबर को एक बार फिर से उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी उड़ीसा स्टेट पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित होगा। जिसकी वजह से उत्तर भारत के राज्य में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं झारखंड उड़ीसा और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि लो प्रेशर एरिया के डिप्रेशन में तब्दील होने के कारण बंगाल उड़ीसा झारखंड में भी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा असम मेघालय मणिपुर नागालैंड अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया है।भूस्खलन आदि से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। तापमान में तीन से पांच फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

हालांकि पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर सहित बिहार झारखंड के क्षेत्रों में तापमान वृद्धि देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों में तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि देखने को मिलेगी।

केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत में भी एक बार तापमान में 1 से 3 फीसद वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि मुंबई महाराष्ट्र गोवा और पुणे में बारिश का दौर जारी रहेगा।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker