प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता का आरोप..लिपिक नेता रोहित तिवारी की खुली धमकी…हटाए नहीं जाने पर करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने जांजगीर स्थित प्राचार्य डाइट को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। रोहित तिवारी ने  प्रभारी प्राचार्य डाइट प्राचार्य बीपी साहू पर अधीनस्थों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तिवारी ने कहा कि वित्तीय अनियमितता में प्राचार्य की भूमिका संदिग्ध है। अधिकारी को तत्काल हटाया जाना जरूरी है। मांग पूरी होने पर रोहित तिवारी ने उग्र आंदोलन की धमकी भी दिया है। 
छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने डाइट जांजगीर प्रभारी प्राचार्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में लिपिकों ने संचालक लोक शिक्षण संचनालय, मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग और संचालक राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद को पत्र भी लिखा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की डाइट जांजगिर के सभी कर्मचारी प्रभारी प्राचार्य बी पी साहू की प्रताड़ना और मनमानी से त्रस्त है। संघ के संज्ञान में लिखित शिकायत के बाद संगठन ने प्राचार्य गतिविधियों को गंभीरता से लिया है। स्थानीय कर्मचारियों के अनुसार प्रभारी प्राचार्य की वित्तीय मामले में मनमानी और स्वेच्छाचारिता से सभी लोग बुरी तरह से प्रताड़ित हो रहे हैं।
तिवारी ने बताया कि प्रभारी प्राचार्या साहू की मनमानी और प्रशासनिक आतंक से डाइट जांजगीर के सभी कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। संगठन ने वित्तीय अनियमितता और प्रताड़ना के आरोपों को  संचालक स्तर पर जांच कराए जाने को कहा है। रोहित ने कहा कि हमने शासन से बीपी साहू को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने को भी कहा है। उन्होने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन के कर्मचारी साहू के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
close