अमर और धरमजीत ने जीता मैदान…धरमलाल की सियाराम पर 10 हजार की निर्णायक बढ़त…लहरिया और अटल ने बचाई लाज..बेलतरा पर सुशांत का कब्जा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— खबर लिखे जाने तक यह तो पक्का हो गया है कि जबरदस्त बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। यद्यपि मुख्यमंत्री ने अपने भतीजे विजय बघेल को 19 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है। लेकिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की हार हुई है। साजा और कवर्धा में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बिलासपुर में कांग्रेस पर भाजपा ने चार-दो का बढ़त बनाया है। सिर्फ मस्तूरी और कोटा विधानसभा में ही कांग्रेस को तिरंगा फहराने का अवसर मिला है।

 बिलासपुर में जीपीएम जिले को मिलाकर कुल 7 विधानसभा में चार पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बिलासपुर विधानसभा से अमर अग्रवाल ने 83 हजार से अधिक मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक शैलेष पाण्डेय को करीब 29 हजार वोट से हरा दिया है। बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस नेत्री संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह को  भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने 14892 वोटो से हरा दिया है। धरमजीत सिंह को कुल 90978 वोट मिले हैं।

 बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस नेता सियाराम कौशिक पर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने अंतिम चरण की गणना में करीब 10 हजार से अधिक मतों के साथ निर्णायक बढ़त बनाया है। यद्यपि दो चरणों की गणना होना अभी बाकी है। इसी तरह बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय केशरवानी पर भाजपा नेता सुशांत शुक्ला ने 19963 मतों से जीत हासिल किया है। सुशांत शुक्ला को कुल 83797 मत मिले हैं।

मस्तूरी में कांग्रेस नेता दिलीप लहरिया ने भाजपा नेता कृष्णमूर्ति बांधी पर 20141 वोटों से जीत हासिल किया है। दिलीप लहरिया को कुल 95497 मत मिले हैं। कोटा में प्रदेश सरकार में पर्यटन बोर्ड चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने हिन्दुत्ववादी नेता भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह को 7957 वोट से हराया है। अटल श्रीवास्तव को कुल 73479 वोट मिले हैं।

जीपीएम जिले का एक मात्र सीट में भाजपा ने अंतिम बढत हासिल कर लिया है। भाजपा नेता प्रणव कुमार मरपच्ची ने जोगी कांग्रेस नेता गुलाब राज पर करीब 12 हजार मत की बढ़त में है। मरपच्ची को अब तक कुल 49609, गुलाब राज को 37938 और कांग्रेस नेता के.के.ध्रुव को 36851 मत मिले हैं। ध्रुव वर्तमान में मरवाही से विधायक भी है। गुलाज राज कांग्रेस नेता ध्रुव को पछाड़कर दूसरे स्थान पर रहते हुए मरपच्ची से करीब साढ़ें 11 हजार मतों से पीछे हैं।

close