तिलक लगाया..मिठाई खिलाई…बच्चों से किया प्यार…36 छात्राओं को मिली सायकल…फिर टॉपरों का विधायक ने किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
बिलासपुर—स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में गरिमामय वातावरण के बीच नगर विधायक के साथ बच्चों ने शाला प्रवेश उत्सव मनाया। विधायक शैलेष पांडेय ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत के साथ शाला प्रवेश कराया। साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। विधायक ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण कर पढ़ने लिखने और प्रदेश का नाम रोशन करने को कहा।
सोमवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में शाला प्रवेशोत्सव मनयाा गया। मेधावी छात्रों का सम्मान और छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। नगर विधायक शैलेष पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज गीत और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। 
उपस्थित छात्र छात्राओं से विधायक शैलेष पांडेय ने संवाद किया। एक एक बच्चों के पास पहुंचकर सपना भी पूछा। विधायक ने अभिभावकों से चर्चा कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना का फीडबैक लिया। नगर विधायक शैलेष ने पालक और छात्र छात्राओं से वार्तालाप भी किया । पालकों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू होने से निजी स्कूलों में लगने वाली फीसर की बचत हुई है। बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिल रही है। और परिवार में खुशहाली भी आयी है।
नगर विधायक ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने से अंतिम पंक्ति तक के जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ हो रहा है। पहले उनके बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते थे। उन्हें भारी-भरकम फीस अदा करना होता था। लेकिन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने से इनके बच्चों को गुणवत्ता युक्त निशुल्क शिक्षा मिल रही है।
इस दौरान नगर विधायक 36 छात्राओं को सायकल वितरण किया। कक्षा 10वीं के 7 और 12वीं के 5 छात्र छात्राओं का बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने को लेकर विधायक ने सम्मानित भी किया। अमृतेश राहु, अंश कुंभकार, आयुषी कश्यप, देवीशा कश्यप, कहफ शेख, महलका नूरी, अनूप चतुर्वेदी, कौस्तुभ शर्मा, श्रेयांश सिंह ठाकुर, रुचि गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल, मनीषा सोनी ने चेहरे इस दौरान काफी खिले थे।
संस्था प्राचार्य  राजी गुप्ता नेशैलेष पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के प्रयास से शाला में बच्चों को कार्यक्रमों में बैठने के लिए फर्नीचर प्राप्त हुए है। प्राचार्य ने खुशी भी जाहिर की नगर विधायक ने जब भी जरूरत पड़ी शाला को सहयोग दिया है। कार्यक्रम को वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी ने भी संबोधित किया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष फराज़ खान ने आभार प्रकट किया। 
कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिंकी निर्मल बतरा, पार्षद भरत कश्यप, रामा बघेल, जुगल गोयल, एल्डरमैन सुबोध केसरी, काशी रात्रे, अजरा खान, श्याम लाल चंदानी, सदेश दुबे, आशा सिंह, अर्जुन सिंह, अमीन मुगल, कप्तान खान, शंकर कश्यप, सैयद इमरान, सुदेश नंदनी ठाकुर, संतोष अग्रवाल, आदर्श पवार, शाश्वत तिवारी, नदीम खान, अभिषेक मिश्रा, सतीश गोयल, अकबर कुरेशी, दिनेश सूर्यवंशी, बल्ली खान, अनिल तिवारी, संजय सोनी सहित छात्र छात्राओं एव पालक उपस्थित थे।
close