स्कूटी सवार पति की मौत–पत्नी जिन्दगी से लड़ रही जंग…होश आने के बाद होगा खुलासा

apolo1बिलासपुर—कुदुदण्ड निवासी मधुकर कदम की गुरूवार को स़ड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। गभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए अपोलों में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ..किसने किया फिलहाल जानकारी पुलिस को नहीं है। बावजूद इसके अज्ञात वाहन और आरोपी के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                  सरकंडा पुलिस के अनुसार खबर मिली कि मोपका में टाउन डाउन के सामने स्कूटी सवार एक महिला और पुरूष गंभीर रूप से सड़क पर घायल पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जबकि महिला की हालत बहुत नाजुक है। आनन फानन में महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

                               सरकंडा पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि मृतक का नाम मधुकर कदम है। पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। पति पत्नी कुदूदण्ड के रहने वाले है। मोपका में टाउन डाउन हाटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्कूटी सवार मधुकर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी घायल अवस्था में मिली। सूचना के बाद लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया।

             पुलिस ने बताया कि हादसा कैसा हुआ…इसकी जानकारी फिलहाल महिला के होश में आने के बाद ही होगी। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

close