झांसा देकर किया बलात्कार…कालाहांडी ओडिसा से गिरफ्तार.. इसके पहले आरोपी ने दुर्गम पहाड़ियों में जमकर छकाया

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—शादी का झांसा देकर फरार बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने कालाहांडी ओडिशा के दुर्गम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी  कालाहांडी की पहाडी में छुपकर समय काट रहा था। पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील हरिजन है। आरोपी बिरी पोडी थाना रामपुर जिला कालाहांडी का रहने वाला है।
 पुलिस के अनसुसार 1 जुलाई को  पीड़िता ने  बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुनील हरिजन बिरी पोडी थाना रामपुर कालाहांडी ओडिशा का रहने वाला है। शादी का झांसा देकर 20 अगस्त 2022 से  4 जून 023 तक लगातार  शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने से ना केवल इंकार किया। बल्कि फरार भी हो गयी।
 पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि लगातार पतासाजी के बाद जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने के बाद कालाहांडी स्थित दुर्गम जंगलों में छिपा है। इसी दौरान यह भी जानकारी मिली कि आरोपी का निवास स्थान बिरी पोडी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। कालाहंडी का जंगल अत्यंत दुर्गम है। इसी जंगल के पहाड़ी में आरोपी  छुपकर कर बैठा है।
जानकारी के बाद बिल्हा पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। धरपकड़ के दौरान आरोपी सुनील हरिजन ने पुलिस को जमकर छकाया। अन्ततः हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close