अटल ने कहा..किसानों को मजदूर बनाने की साजिश..बन्द को बनाएंगे सफल..विजय ने बताया..किसान विरोधी अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—मेयर के निवास में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं की 8 दिसम्बर को बिलासपुर बन्द को लेकर बैठक हुई। इस दौरान केंद्र सरकार की किसान विरोधी कृषि नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही बन्द की रणनीति पर नेताओं ने विचार विमर्श किया।
 
मेयर निवास में बनी बन्द की रणनीति
 
         जानकारी हो कि अखिल भारतीय किसान महासंघ ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का  एलान किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी बन्द समर्थन का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज मेयर के निवास में बिलासपुर बन्द को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विभिन्न संगठनों  अध्यक्ष,सचिव और  पदाधिकारियों से चर्चा कर बन्द को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। 
 
व्यापारियों ने दिया समर्थन
                  कांग्रेस और किसानों आह्वान पर बिलासपुर में गोल बाजार डेली नीड्स,औषधि  विक्रेता संघ,गांधी चौक व्यापारी संघ,थोक कपड़ा व्यापारी संघ,बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन,व्यापार विहार,प्लाई वुड संघ,ज़िला उद्योग संघ,राजीव प्लाजा व्यापारी संघ,बर्तन व्यापारी संघ,सराफा व्यापारी संघ,ऑटो संघ,तेली पारा, बस स्टैंड व्यापारी संघ,शनिचरी व्यापारी संघ,मुंगेली नाका व्यापारी संघ, प्रताप टाकीज व्यापारी संघ,भक्त कंवर कपड़ा मार्केट,श्रीराम कपड़ा मार्किट,तिफरा थोक सब्जी मार्केट,बाल्मीकि चौक तारबाहर व्यापारी संघ,वृन्दावन व्यापारी संघ,बुधवारी बाजार व्यापारी संघ,सरकंडा व्यापारी संघ,बृहस्पति सब्जी संघ होटल व्यवसायी संघ सहित सभी व्यापारी संगठनों ने बन्द करने की सहमति पर मुहर लगाया है। 
 
क्षेत्र में करेंगे भ्रमण
 
                प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कांग्रेसी 8 दिसम्बर को सुबह 9. बजे नेहरू चौक में एकत्रित होंगे। इसके बाद नेहरू चौक से चांटापारा, सदर बाजार ,गोल बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक,दयालबंद होते हुए तोरवा,  रेलवे क्षेत्र के व्यापार विहार,तारबाहर ,सीएमडी कालेज, रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेंगे। 
 
अति आवश्यक सेवाओं को बन्द से अलग
 
                  कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बन्द से मेडिकल दुकान एम्बुलेंस समेत अति आवश्यक सेवाओ को अलग रखा गया है। बन्द को सफल बनाने क्षेत्र वार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तिफरा क्षेत्र में संयुक्त सचिव राजेंद्र शुक्ला ,अमित यादव,  गायत्री लक्ष्मी साहू और परसाद क्षेत्र में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,गीतांजलि कौशिक, मनहरण कौशिक,जगदीश कौशिक को जिम्मेदारी दी गयी है।
 
क्षेत्रवार दी गयी बन्द की जिम्मेदारी
 
                सकरी क्षेत्र में पार्षद अमित भारते, सुरेश टण्डन,श्याम पटेल,त्रिभुवन साहू, सरकंडा क्षेत्र में पार्षद राजेश शुक्ला,विनोद साहू,पूर्णानन्द चन्द्रा,बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू,शिल्पी तिवारी,विष्णु यादव,महेंद्र नेताम,राज कुमार यादव, सूर्यमणि तिवारी,भरत जुरयानी,पुष्पेंद्र मिश्रा,आशा पांडेय,कोनी क्षेत्र में मनीष गरेवाल को बन्द को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा ,रेल्वे क्षेत् रऔर तोरवा क्षेत्र  में अजय साहू,अब्दुल इब्राहिम,परदेशी राज,राकेश सिंह,कमलेश दुबे,भास्कर साई, ब्रम्ह देव,,तारबाहर क्षेत्र में असलम भाईजान, जुगल किशोर गोयल,एस डी कार्टर, किशोरी लाल, रविन्द्र सिंह,संजय साहू,सिरगिट्टी क्षेत्र में पुष्पेंद्र साहू,सूरज मरकाम,रवि साहू ,मोपका में साखन दर्वे, राजकिशोर नगर क्षेत्र में पार्षद अमित सिंह,सन्ध्या तिवारी  सहित पूरे कांग्रेस जन शहर भ्रमण कर बन्द को सफल बनाएंगे।
 
                            प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,तखतपुर विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक सोची समझी रणनीति के तहत विधेयक पास कर रही है । ,उन्ही में से एक विधेयक तीन कृषि बिल भी है। बिल से किसान मजदूर हो जाएगा । अपनी खेती को बाध्यपूर्वक उद्योगपतियो को देने के लिए मजबूर होगा। रे देश मे लगभग 80 प्रतिशत सीमान्त किसान सीमांत है। जो कर्ज़ लेकर खेती करते हैं। ,मंडी व्यवस्था समाप्त होने से किसान को लागत मूल्य भी नही मिल पायेगा । जब अन्नदाता मजदूर हो जाएंगे तो जनता को अधिक दरों में अन्न -फल-सब्जी मिलेगा।
 
अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा
 
                          विजय केशरवानी ने भारत बन्द का समर्थन करते हुए कहा कि जनता गरीबी रेखा से नीचे जीने को मजबूर है। नरेंद्र मोदी की सरकार अंग्रेजो की कृषि नीति पर काम कर रही है। जिसके लिए गांधी जी,राजेन्द्र प्रसाद,जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बड़ा आंदोलन कर  चंपारण ,बारडोली,के किसानों के लिए ल। और अंग्रेजो को झुकना भी पड़ा। ठीक उसी तरह कांग्रेस पार्टी एक बार फिर किसानों की लड़ाई लड़ेगी। भूमि पुत्रो को  हक और सम्मान दिलाएंगी।
 
                 बैठक में अटल श्रीवास्तव,विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ,प्रमोद नायक,रामशरण यादव,शेखनजीरुद्दीन, विभोर सिंह ,ऋषि पांडेय,तैय्यब हुसैन,अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, अजय यादव,झगर राम सूर्यवंशी,राजेश शुक्ला,अकबर खान,देवेंद्र सिंह,धर्मेश शर्मा,समीर अहमद,सीमा पांडेय,राकेश सिंह,साईं भास्कर,सुरेश टण्डन,पुष्पेंद्र साहू,रवि साहू,सूरज मरकाम,भरत कश्यप,बद्री यादव,भरत जुर्यनी,दिलीप कक्कड़, आदि उपस्थित थे ।  यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने दी।

close