Bank FD Rates: बैंक ने बढ़ा दिया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज, होगा ज्यादा मुनाफा

Shri Mi
2 Min Read

Bank FD Rates: देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate) में वृद्धि कर दी है। ग्राहकों को पहले से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। नई दरें लागू हो चुकी हैं। यहाँ बात कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की हो रही है। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 2.75% से लेजर 7.25% तक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% ब्याज ब्याज ऑफर कर रहा है। दरें 3.25 फीसदी से लेकर 7.75% तक हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 23 महीने 1 दिन -2 साल के कम के एफडी पर दे रहा है। दरें 7.25% हैं। 391 दिन-23 महीने के कम के एफडी पर 7.20% ब्याज मिल रहा है।

2 साल और 3 साल से कम के डिपॉजिट पर 7.10%, 3 साल और 4 से कम के टेन्योर पर 6.50%, 4 साल और 5 साल से कम के अवधि पर 6.25% और 5 साल से 10 साल के एफडी पर 6.20% इन्टरेस्ट मिल रहा है। वहीं 390 दिनों के एफडी पर 7.10%, 365 दिन से लेकर 389 दिनों के एफडी पर 7.10%, 390 दिन के डिपॉजिट पर 7.15% औरं 391 दिनों के एफडी पर 7.20% ब्याज मिल रहा रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक 364 दिनों के एफडी पर 6.50%, 271 दिन से 363 दिन के अवधि पर 6% और 270 दिन के अवधि पर 6% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। 181 -269 दिन के एफडी पर 6%, 180 दिन के डिपॉजिट पर 7%, 121-179 दिनों के टेन्योर पर 4.25%, 91-120 दिनों ले डिपॉजिट पर 4%, 46-90 दिन के एफडी पर 3.50%, 31-45 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25%, 15-30 दिन के एफडी पर 3% और 7-14 दिन के डिपॉजिट पर 2.75% ब्याज मिल रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close