ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या….मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस टीम…प्रेम प्रसंग का आ रहा मामला सामने

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— 36 माल के पीछे गंगानगर में एक किराएदार लड़की की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से इंकार नही किया जा सकता है। खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

  36 के पीछे एक किराएदार लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की गंगानगर में सविता दुबे के मकान में रहती है। मृतक लड़की का नाम  बबली  पिता शरद नायक है। लड़की की उम्र करीब 22 साल बतायी जा रही है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बबली 36 मॉल स्थित एक सलून में ब्यूटीशियन का काम करती है।

    सिविल लाइन थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि सुबह दरवाजा अन्दर से बन्द था। जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। आशंका के मद्देनजर रामनाथ गोकुलकर ने दरवाजा सबके सामने खोला। जांच पड़ताल के दौरान लड़की फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

 जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान प्रेमी सूरज को बुलाया गया। मामला जांच पड़ताल में है। परिवेष तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह को प्रेम प्रसंग से इंकार नहीं किया जा सकता है।

close