तालाब से अज्ञात शव बरामद…सभी थानों को भेजी गयी जानकारी..पुलिस का दावा..प्रारम्भिक जांच में डूबने से हुई मौत

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरिमाई मंदिर स्थित तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। बरामद मृतक की उम्र करीब 50-55 के बीच है। शरीब से दुबला पतला और रंग गेहुआ है। बरामदगी के बाद लाश को जिला चिकित्सालय स्थित मर्चुरी में रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार बरामद शव के सिर के बाल अधपके हैं। गले में राखी का माला है। पुलिस ने बरामद शव का हुलिया जिले के अन्य थानों भी भेजा गया है। पता लगाया जा रहा है कि यदि किसी थाना मे गुम इंसान की शिकायत दर्ज है तो जानकारी के बाद पूछताछ अभियान चलाएंगे।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक करीब 11 बजे से साढ़े चार बजे के बीच  तालाब में नहाने आया था। शायद इसी दौरान अज्ञात कारणों से व्यक्ति औंधे मुंह गिरा। और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। यदि किसी व्यक्ति को मृतक की जानकारी मिलती है तो वह सिरगिट्टी थाना को मोबाइल नंबर  94791 90 151 में बता सकता है।

close