ना होगा ना होने देंगे…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया…10 सालों में मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला…देश को बनाया आर्थिक महाशक्ति

Editor

बिलासपुर/ मुंगेली–कांग्रेसी आरक्षण खत्म होने की बात कर रहे हैं। जबकि कांग्रेसी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि ना आरक्षण खत्म होगा  और ना ही भाजपा सरकार के रहते महतारी वंदन बंद होने वाला है। यह बातें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने मुंगेली स्थित कृषि उपज मण्डी स्थित विशाल आमसभा को संबोधन के दौरान कही। साय ने कहा कि पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। और किसी भी घोटालेबाज को छोड़ा नहीं जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली स्थित मंडी प्रांगण में विशाल आमसभा को संबोधित किया। मौजूद भीड़ को सीएम ने बताया कि मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की । मुंगेली विधानसभा की जनसभा के सामने साय ने 10 सालों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्री राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक  खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत को 5 वें स्थान पर लाकर राष्ट्र को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री मांग कर रहे थे। आज भाजपा और पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है। भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीद कर रिकार्ड स्थापित किया है। अंतर की राशि भी सभी के वितरित किया गया। साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को दिया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है,घोटालेबाज जेल जाएंगे। इसलिए अब मोदी का सम्मान हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीताकर करना है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है ठगने का काम किया है। कांग्रेस आदिवासियों, गरीब और मजदूरों को वोट बैंक समझकर राज करते आई है। इससे पहले  सभा को  विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि आप लोगों ने मुझे जिताया छत्तीसगढ़ में सरकार बनाया।  अब तोखन साहू को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं। भीड़ को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपने विशेष अंदाज में संबोधित किया।

 लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने देश के मान सम्मान बढ़ाने वाले मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को कमल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की। सभा को जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,रजनी सोनवानी,दुर्गा उमाशंकर साहू,पवन पाण्डेय ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला  ने किया। इस अवसर पर खाद्यमंत्री दयालदास बघेल,कलस्टर प्रभारी एवं पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल,पुन्नूलाल मोहले,तोखन साहू,डॉ सियाराम साहू,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, चोवादास खांडेकर,विक्रम मोहले,रामकुमार भट्ट,सीताराम साहू, प्रेम आर्य,द्वारिका जायसवाल,दौलत मनवानी,शिवप्रतापसिंह,रजनी सोनवानी,दुर्गा उमाशंकर साहू,तरुण खांडेकर,पवन पाण्डेय,मोहन मल्लाह,शिवकुमार बंजारा,राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह ठाकुर, सोम वैष्णव,नरेश पटेल,श्रीकांत पाण्डेय,सुनील पाठक,संजय वर्मा,आशीष मिश्रा, प्रद्युम्न तिवारी,संजय गोस्वामी,कोटूमल दादवानी,मुकेश रोहरा, अमितेश आर्य, सहित मुंगेली नगर, मुंगेली ग्रामीण, सेतगंगा और जरहागांव मण्डल के कार्यकर्ता महिलाएं एवं पुरूष गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा प्रवेश

सीएम की सभा मे 55 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इनमें प्रमुख नाम अधिवक्ता राजमन सिंह, रूपलाल कोसरे,महेश्वरी कोशरे, रत्नावली कौशल, लखनलाल ध्रुव,राधेश्याम ध्रुव,नवीन परिहार,हिकेत सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह, अनूप जैन,चंद्रजीत यादव,प्रदीप सारथी,हरीश यादव,विष्णु यादव,संतोष सोनी,अमित सत्यपाल का है। इसके अलावा ग्राम धपई, करही, लच्छनपुर, चमारी के 55 लोगों ने सीएम के हाथों गमछा पहन कर भाजपा प्रवेश किया।

close