विशेष पुलिस अधिकारियों की रहेगी चुनावी गतिविधियों पर नजर..पुलिस कप्तान ने बताया…क्या और कैसे करना होगा

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—लोकसभा चुनाव तैयारियो के बीच सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने भी कमर कस लिया है। बिलासपुर पुलिस  ने विशेष पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में ज़िले के सभी कोटवार, वन रक्षक, सुरक्षा कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद करीब 600 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने संबोधित किया। साथ ही शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी दिलाया।
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल में पुलिस अधिकारियों के साथ ही ज़िले के कोटवार, वनरक्षक और सुरक्षाकर्मी भी विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में निर्वाचन कार्यों को संपादित करेंगे। सभी विशेष अधिकारियों के लिए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में लगभग 600 प्रशिक्षणार्थियों ने शिरकत किया।
कार्यक्रम को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने संबोधित किया। रजनेश सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन में विशेष पुलिस अधिकारी की भूमिका अहम् होती है।निष्पक्ष और  शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर विशेष सुरक्षा अधिकारी को चुनाव संबंधी कर्तव्यों का अहसास मायने रखता है।
मास्टर ट्रेनर  आलम ने सुरक्षाकर्मियों के कार्यों को बारीकियों से समझाया। कर्तव्यों से संबधित नियमावली के बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण अर्चना झा ने ड्यूटी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही मतदान दिवस को क्या करें और, क्या नहीं किये जाने के बारे में विस्तार से जानकारी को साझा किया।
प्रशिक्षण के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने प्रार्तना सभागार में मौजूद सभी को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उदयन बेहार डीएसपी मुख्यालय , रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता ,निर्वाचन सेल प्रभारी उपनिरीक्षक राज और स्टाफ के लोग मौजूद थे।

 बिलासपुर— प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों का गठन किया है। एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से दल गठित किए गए। सामान्य प्रेक्षक अभय महाजन और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की मौजूदगी में टीम गठन का कार्य किया गया।

प्रथम रेंडमाइजेशन में चुनाव में काम करने वाले कर्मचारियों का चयन किया गया था। दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन से मतदान दल बनाए गए साथ ही विधानसभा वार दल भी बनाए गए हैं। टीम के सदस्यों को अब तक  नहीं बताया गया है कि उन्हें किस बूथ में मतदान कराना है। टीम में शामिल कोई अधिकारी एक दूसरे से परिचित भी नहीं हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जानकारी साझा किया कि सामग्री वितरण के समय टीम को बूथ की जानकारी देते हुए रूट चार्ट बताया जाएगा। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविंद यादव की अगुवाई में टीम ने रेंडमाइजेशन की कार्रवाई पूर्ण की है।

मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, चुनाव पर्यवेक्षक आरके राय विशेष रूप से उपस्थित थे।

close