दीक्षांत समाारोह में बोले भूपेश…42 हजार पदों पर हुई भर्ती..रोजगार का मिला अवसर..राज्यपाल ने कहा…दुनिया में मेहनत को ही मान्यता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— हेलीपेड पर राष्ट्रपति की अगवानी और माता दर्शन के बाद प्रदेश के मुखिया और राज्यपाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शिरककत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी सफल छात्र छात्राओं को आशीर्वचन दिया।  राज्यपाल ने भी गरिमामय कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाए दी। राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में कड़ी मेहनत को ही मान्यता है। भूपेश बगेल ने इस दौरान सरकार की रीति नीति के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि राज्य प्रकृति की विविधता से भरा हुआ है। लोगों को ना केवल समान अवसर मिल रहा है। बल्कि युवा शक्ति के दम पर तेजी से विकास भी कर रहा है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

नई चीजें सीखने का अवसर

दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्दन ने बधाई दी। उन्होने कहा कि दुनिया में कड़ी मेहनत को ही मान्यता है । आपको जीवन के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के साथ-साथ नई चीजें सीखने के कई अवसर मिलेंगे। इआप मूल्यों को आत्मसात करने के साथ क्षमताओं का विकास करेंगे।

राज्यपाल ने दुहराया कि शिक्षा हमें संस्कारित करती है। अनुशासन में भी रखती है। पद, धन और प्रतिष्ठा दिलाने में भी मदद करती है। जब आप इन चीजों को हासिल करते हैं, तो एक इंसान के रूप में विकसित होते हैं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम की विभूतियों के ऐतिहासिक योगदान का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध कठिन संघर्ष कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई है। हमें कठोर परिश्रम कर अपना जीवन हाशिए पर पड़े लोगों के कल्याण में लगाना होगा।

कठोर परिश्रम से मिलती है सफलता भूपेश बघेल

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने कठोर परिश्रम मेधा और अनुशासन के बल पर स्वयं को उपाधियों एवं स्वर्ण पदकों हेतु योग्य सिद्ध किया है। यह विश्वविद्यालय हमेशा ज्ञान का प्रकाश रहा है। हमारा प्रदेश हमेशा समृद्ध रहा है। पुरखों के आशीर्वाद से उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों पर हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हमारे यहां प्रचुर संसाधन हैं, समृद्ध जैव विविधता है, सघन वन हैं, सुंदर प्रकृति है, सुंदर जनजीवन है, उत्कृष्ट मानवीय मूल्य हैं। हम युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  42 हजार पदों पर भर्ती की है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए हमने रोजगार, स्व-रोजगार और उद्यम दिए हैं। हम बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान कर रहे हैं, ताकि युवाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके। ताकि बच्चे अच्छे भविष्य की तैयारी कर सके। मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जी का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर उन्होंने समतामूलक समाज के लिए कार्य किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा समारोह में रखा। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह मौजूद रहीं। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष नन्द कुमार साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

close