VIDEO- भूपेश सरकार एसटी-एससी विरोधी.. अमित जोगी ने कहा ..2016 से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति..राज्यपाल करें गरीबों के साथ न्याय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी छात्र विंग के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होने प्रदेश सरकार पर छात्रों के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया। जोगी ने कहा पिछले ढाई साल से प्रदेश में एसटी एससी वर्ग के साथ अत्याचार किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को एससी एसटी पसंद नहीं है। छात्रों को साल 2016 से छात्र वृत्ति नहीं दी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     अमित जोगी ने बताया कि कोरोना काल में एससी एसटी वर्ग के सामने जीने मरने की स्थिति पैदा हो गयी है। खासकर छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। साल 2016 से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। जोगी ने जानकारी दी कि ओ़ड़िसा राज्य में छात्रवृत्ति के अलावा कोरोना काल को देखते हुए छात्रों को अतिरिक्त राशि दी जा रही है। लेकिन भूपेश सरकार छात्रवृत्ति ही नहीं दे रही है।

               जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मूलतः गरीब पिछड़े अनुसूचित जाति जनजाति वाला क्षेत्र है। जाहिर सी बात है कि इस वर्ग से छात्र छात्राओं की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में प्रदेश का एक बड़ा वर्ग अपनी शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ है। शर्मनाक बात है कि इन्हें 2016 से छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। हम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर छात्रहित में प्रदेश सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं। ताकि छात्रों को उनका अधिकार मिल सके। 

                     अमित जोगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एसटी एससी विरोधी है। 38 निगम मण्डलों में अध्यक्ष समेत सदस्यों को नियुक्त किया गया। लेकिन एसटीएससी वर्ग को स्थान नहीं दिया गया है। 

close