कॉम्बिग गस्तःकोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ..7वारंटी समेत 10 गिरफ्तार..बदमाशों में हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिटी कोतवाली पुलिस ने काम्बिंग गश्त के दौरान एक साथ सात फरार वारंटी समेत दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाशों पर अलग अलग थाना में अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। आरोपियों की पुलिस को गंभीरता से तलाश थी।
 
         सिटी कोतवाली पुलिस ने काम्बिन्ग गश्त के दौरान दस फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में 7 वारंटी भी शामिल है। सभी वारंटियों की पुलिस को गंभीरता से तलाश थी।
 
               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और डीएसपी स्नेहिल साहू ने थाना प्रभारी की अगुवाई में काम्बिंग गश्त की टीम ने देर रात चिन्हांकित स्थलों का औचक गश्त किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली थाना के फरार वारंटी आरोपियों को धर दबोचा। 
 
                  पुलिस टीम ने विशेष तौर पर खपरगंज ,टिकरापारा, दयानंद, पचरीघाट और थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन गश्त किया। इस दौरान 5 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया। इसके अलावा 5 अन्य फरार आरोपियों के साथ सभी दस को न्यायलय में पेश किया गया।
 
सिविल लाइन थाना के आरोपी
 
             स्नेहिल साहू ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फरार आरोपी सिराज खान निवासी धुरीपारा, मंगला,को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के  खिलाफ आईपीसी की धारा 452.294.323.506.427 का अपराध दर्ज है। पिंटू मिश्रा निवासी 27 खोली पम्प हाऊस पर भी सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 392 का अपराध है।  करण पात्रे निवासी 27 खोली जैतखांब पर भी सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 307 का आरोप है। पुलिस ने पचरी घाट निवासी मुस्टी उर्फ आकाश केवट और  विशाल मानिकपुरी पिता दिलहरन दास को भी गिरफ्तार किया है।
 
  पकड़े गए फरार वारंटी
 
        गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने फरार पांच वारंटियों को धर दबोचा है। पकडे गए फरार वारंटियों का नाम टिकरापारा निवासी दुर्गेश यादव, विकास पासी है। जूना बिलासपुर निवासी सूरज रजक और सौरभ सोनी को गिरफ्तार किया गया है। गौतम यादव निवासी धुरीपारा को गश्त के दौरान पकडा गया है।
close