बड़ी चोरी का खुलासा..5 लाख 80 हजार नगदी और तीन लाख का आभूषण जब्त…फरार होने से पहले पुलिस का शिकंजा.आरोपी अस्पताल में भर्ती

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी चोरी मामले में आरोपी के दूसरे राज्य में फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि लाखों की नगदी और आभूषण की चोरी के बाद आरोपी दुसरे राज्य में फरार होने की तैयारी में था। इसके पहले ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के पास से शत प्रतिशत लाखों रूपयों के अलावा लाखों का आभूषण भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। 
 
        अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि रामावर्ल्ड तिफरा निवासी  विवेक गोयल थाना पहुंचकर बताया कि 5 नवम्ब की देर रात नींद खुलने पर बेडरूम का दरवाजा खुला पाया। बेडरूम में रखी अलमारी भी खुली थी। सामान बिखरा पाया। जांच पड़ताल के दौरान आलमारी में रखा 580000 रुपए और करीब तीन लाख रूपयों से अधिक सोने चांदी के जेवर भी पार था।
 
               उमेश कश्यप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खबर से पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा को भी अवगत कराया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना प्रभारी  फैजूल होदा शाह की अगुवाई में टीम बनाकर आरोपियों को धर पकड़ करने को कहा गया।
 
बरामद सामान और नगदी
 
                पुलिस  टीम ने घटना स्थल निरीक्षण कर पाया कि  पी़डित के घर से नगदी 5 लाख 80 लाख  रुपए नगद की चोरी हुई है। इसके अलावा चोरों ने सोने के 02 नग कड़ा, एक  सोने का मंगलसूत्र , सोने की चैन पेंडेंट के साथ 1नग,  सोने की कान का झुमका 2नग, चांदी की हटरी 01नग, चांदी की कटोरी 2 नग, चांदी का गिलास 1नग  कीमती 300000 से अधिक कीमती सामान की चोरी की है।अज्ञात चोरों ने नगद  और सामान मिलाकर कुल 8 लाख 80 लाख रुपयों की चोरी की है। 
 
              इसी बीच सर्च के दौरा्न पास के सूने मकान में चोर छिपा हुआ था। पुलिस को देखते ही  छत से कूदकर भागने लगा।  छत की उचाई अधिक होने के कारण कूदने पर संदेही के कमर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने संदेही को धर दबोचा। पूछताछ करने पर संदेहीने चोरी का अपराध कबूल किया।
 
                 आरोपी के पास से चोरी के सभी सभी सामान समेत नगद बरामद किया गाय। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि रामा वर्ल्ड महंगी और बड़ी कॉलोनी है। बड़ी चोरी करने के बाद  दूसरे राज्य भागने के फिराक में था। आरोपी ने बताया कि किन्ही कारणों से भागने में कामयाब नहीं हुआ। इसी बीच पुलिस पहुंच गयी। उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी का नाम  राहुल गंधर्व पिता काशीराम गंधर्व है। आरोपी अलका परिसर तिफरा सिरगिट्टी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया गया है।
 
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम                                                                                                                     
                कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह,  सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक देवमुन सिंह पुहूप, आरक्षक मिथिलेश सोनी, प्रदीप सोनी, प्रशांत सिंह की अहम भूमिका रही

Join Our WhatsApp Group Join Now
close