Bihar News- 50 हजार का इनामी पांडव गिरोह का सरगना रांची में गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

Bihar News/रांची/बिहार के 50 हजार के इनामी बदमाश संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को बुधवार को रांची में गिरफ्तार किया गया। बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रांची पुलिस की मदद से उसे सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा। उसके पास से एक अवैध रायफल भी बरामद की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बताया गया कि संजय सिंह बिहार के कुख्यात पांडव गिरोह का सरगना है।

वह मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 को उसने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा नामक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसके खिलाफ पटना एवं जहानाबाद जिला के विभिन्न स्थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कुल 16 मामले दर्ज बताए जाते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close