पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत…घटना में दूसरा गंभीर रूप से घायल…युवक को किया गया अस्पताल में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–(टेकचंद कारड़ा)–रेत रफ्तार पिकअप ने मोटरसायकल सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया। घनटा स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी। जबकी दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को पुलिस के सहयोग से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 बिलासपुर से ट्रैक्टर का समान लेकर तखतपुर स्थित घर लौट मोटरसायकल सवार एक यु वक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मोटरसायकल सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट लिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस के अनसुार केस्तरपुर नवापारा थाना लालपुर निवासी छन्नु भास्कर पिता केवल भास्कर मित्र नीलेश खांडेकर पिता स्वर्गीय वीरेंद्र खांडेकर के साथ बिलासपुर गए। दोनों युवक घर से ट्रैक्टर का सामान लेने बिलासपुर गए थे।
बिलासपुर से सामान लेकर लौट रहे दोनो युव कों को बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम लीदरी के पास विपरीत दिशा आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की ठोकर से छन्नू भास्कर और नीलेश खंडेकर दोनों जमीन पर गिर गए। छन्नू भास्कर की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल यु वक निलेश खांडेकर को बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
close