BJP ने बदले 8 जिला अध्यक्ष

Shri Mi
2 Min Read

BJP: राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को आठ नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इनमें बीकानेर शहर से विजय आचार्य, बीकानेर देहात से जालम सिंह भाटी, अलवर उत्तर से उम्मेद सिंह भाया, अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता, भरतपुर से ऋषि बंसल, सवाई माधोपुर से सुशील दीक्षित, बाड़मेर से स्वरूप सिंह खारा और बालोतरा से बाबू सिंह राजगुरु को अध्यक्ष बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पार्टी ने संगठन में फेरबदल के साथ ही गुटबाजी भुला सक्रिय पदाधिकारियों को अध्यक्ष पद सौंपा है। इनमें विजय आचार्य को बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। वहीं बीकानेर से पार्टी ने एक बार फिर जालम सिंह को देहात की जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक तालमेल बनाने की कोशिश की है। बता दें कि जालम सिंह भाटी बीकानेर देहात भाजपा के तीसरी बार भाजपा ज़िलाध्यक्ष बने हैं। जालम सिंह भाटी इससे पहले वसुंधरा राजे सरकार के वक्त भी ज़िलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभल चुके हैं। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल को भरतपुर का जिला अध्यक्ष बनाकर पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से मुख्यधारा में लाया गया है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close