डी.पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस का सवाल- क्या मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ कोई षडयंत्र रच रही है BJP. ?

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।रायपुर में एक ओर जहां सरकार के कामकाज और घोषणपत्र के वादे को लेकर भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन चल रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल को याद दिलाई है।इस दौरान मंत्री शिवकुमार डहरिया ने भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। पुरंदेश्वरी के बयान पर मंत्री डहरिया ने पूछा कि क्या बीजेपी मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रही है? जिस तरह से राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री डहरिया ने कहा कि, झीरम घाटी हत्याकांड में कांग्रेस ने अपनी एक पीढ़ी खोई है। भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है। पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके लिए आपत्तिजनक बयान देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

डी पुरंदेश्वारी ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि, भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने 23 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि भूपेश बघेल को श्राप है कि यदि वो सच बोलेंगे तो उनका सिर हजार टुकड़ों में बट जाएगा, इसलिए वे सच नहीं कहते।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close