BJP ने शुरू की Congress Files सीरीज, पहले एपिसोड में कांग्रेस राज में हुए 4.82 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र

Shri Mi
4 Min Read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर UPA सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर हमला बोला है। पार्टी ने ‘Congress Files’ नाम से एक सीरीज शुरू की है, जिसके पहले एपिसोड में कांग्रेस राज में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों का जिक्र

भाजपा ने रविवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘Congress Files’ नाम की एक सीरीज शुरू की। इस वीडियो सीरीज में कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली सीरीज में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों का जिक्र किया गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। वीडियो में कहा गया है कि यह इतना सारा रुपया है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए। इस दौरान 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले का भी जिक्र किया गया है।

वीडियो को भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटक हैंडल से पोस्ट किया है। साथ ही ये आरोप लगाया है कि तब की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुआई वाली सरकार 2जी मामला, कोयला घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल पंक्ति सहित विभिन्न घोटालों में संलिप्त थी। पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह फिचरिंग यह वीडियो क्लिप तीन मिनट की है।

भ्रष्टाचार और विकास एक साथ नहीं हो सकते- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में विपक्षी दलों पर ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ शुरू करने का आरोप लगाया था और चेतावनी दी थी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान बंद नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचार और विकास एक साथ नहीं हो सकते हैं। बीजेपी ने 1 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि वह कांग्रेस के भष्ट्राचारों का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर एक छोटी वीडियो क्लिप भी जारी की गयी थी।

इतने रुपयों में खरीदे जा सकते थे 24 INS विक्रांत

वीडियो में कहा गया कि इन रुपयों से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने रुपयों में 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप, वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का जिक्र किया गया है। वहीं, करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का जिक्र किया गया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close