भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान..नेताओं ने कहा.. बात नहीं सुनी गयी तो उग्र प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली में लगातार लापरवाही के खिलाफ 10 सूत्री मांग को लेकर भाजपा के युवा नेताओं ने आज प्रदर्शन किया। प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसी क्रम में बिलासपुर में युवा भाजपा नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान प्रदर्शन किया। हस्ताक्षर अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। 
 
           लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली और अनियमिताओं के खिलाफ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा शहर मंडल के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज के सामने हस्ताक्षर अभियान में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
 
           युवा नेताओं के हस्ताक्षर अभियान प्रदर्शन में स्थानीय बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भी शिरकत किया। विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक मोर्चे पर अपने घोषणा पत्र में वादे से मुकर चुकी है। चाहे किसान का मा्मला हो या छात्र के हितों से जुड़ा मामला। परीक्षार्थी हो या व्यापारी प्रत्येक वर्ग निकम्मी सरकार से परेशान हैं। 
 
                रजनीश सिंह ने कहा कि सरकार ने युवाओं को 25 सो रुपए रोजगार भत्ता देने का वादा किया था । लेकिन युवाओं को ना तो रोजगार मिला और ना ही बेरोजगरी भत्ता। दरअसल सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है।
 
                रजनीश सिंह ने बताया कि सरकार रोजगार के लिए विज्ञापन जारी तो करती है। लेकिन परिक्षाएं नहीं लेती। जो परीक्षाएं हो भी रही हैं उनमें भी सैकड़ों सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
               भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले के प्रत्येक मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। युवाओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए  युवा मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
 
                 भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बताया कि पीएससी परीक्षा में चली आ रही लगातार अनियमितताओं और त्रुटियों से युवा जगत निराशा में गर्त में जा रहा है। ऐसी स्थिति किसी भी युवा के लिए ठीक नहीं है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मंडल के बैनर तले व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लगभग एक हज़ारसे अधिक  छात्रों ने हस्ताक्षर का अभियान का समर्थन किया। 
 
         ऋषभ ने कहा कि आंदोलन में आगामी चरण में भाजयुमा कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक कैंपस में जाकर छात्रों और परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर लेंगे।  युवाओं के अधिकार के लिए युवा मोर्चा सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी।बावजूद इसके यदि सरकार ने 10 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया तो  उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 
           हस्ताक्षर अभियान प्रदर्शन के दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, राजेन्द्र अग्रहरि,भाजपा मंडल अध्यक्ष धनञ्जय त्रिपाठी,मंडल महामंत्री दारा सिंह,भाजयुमो भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बृजेन्द्र शुक्ला,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल झा,सिद्धार्थ शुक्ला,नितिन पटेल,राकेश साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता ताम्रकार, जिला कार्यसमिति के सदस्य यश देवांगन,लखन वाधवानी,विवेक ताम्रकार,पार्षद राजेश वर्मा,नारद साहू संजय पटेल,पेशिराम जायसवाल,जलेश्वर सोंचे,अभिषेक साव, अभिषेक गुप्ता, अंकित जैन,उदित सिंह,सुमित मोहले,हिमांश देवांगन,करन सारथी,आयुष पटेल,लव पटेल,ओंकार पटेल,शुभम राव वासिंग,सतीश साहू,संजय सारथी,विकास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close