आलमारी तोड़कर आभूषण पार..चोर ने नगद पर भी किया हाथ साफ..आरोपी जेल के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से चोरी नगद और गहना चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। 
  
                 सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि नजरलाल निवासी मदन राव जाधव ने  थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे मकान में ताला लगा कर सामान लेने बाहर गया। रात 10:30 बजे वापस आया तो बाहर का ताला टुटा हुआ पाया। घर के अन्दर आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।  अलमारी के अंदर सोने की चैन अंगूठी और 3000 रूपये रखा था। किसी ने सारे सामान को पार कर दिया है।
 
             पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज का पतासाजी शुरू की।  संदेहियों से लगातार पूछताछ की गयी। इसी दौरान मुखबिर से  जानकारी मिली कि करण तिवारी नाम का व्यक्ति सोने के आभूषण बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया। संदेही करन तिवारी को पकड़कर पूछताछ की गयी। करण ने चोरी का अपराध कबूल किया। चोरी की रकम को बरा्मद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 
close