सूने मकान का तोड़ा ताला..आरोपी गिरफ्तार.. चोरी का माल बरामद.1 नाबिलग भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने गुलाब नगर मोपका में सूने घर का ताला तोड़कर कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप कुमार पटेल है। प्रार्थी ने चोरी की शिकायत 7 मई को थाना पहुंचकर किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना को बताया कि वह गुलाब नगर मोपका में रहता है। हमेशा की तरह 7 मई को मंगला स्थित कैनरा बैंक में ड्यूटी करने गया। शाम को लौटा तो घर का ताला टूटा पाया।

                            घर के अन्दर जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि अज्ञात चोर ने लैपटाप, हार्ड डिस्क, समेत सोने की अंगुठी और नगदी को पार कर दिया है।

         शिकायत के बाद आरोपी की पतासाजी शुरु हुई। इसी दौरान सरकन्डा थाना को जानकारी मिली कि दो अज्ञात व्यक्ति वसंत विहार चौक के सामने लैपटाप का खरीदार खोज रहे हैं। आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। दोनों ने पूछताछ के दौरान चौरी की बात को कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि गुलाब नगर मोपका स्थित सूने मकान को दोपहर में निशाना बनाया था। आरोपियों ने जानकारी दी कि चोरी के सामान को दोनों ने मिलकर बांट लिया है। पुलिस ने सामान समेत नगद बरामद किया है।

                        मुख्य आरोपी समेत नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

close