अब भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ fir की मांग..कांग्रेस नेताओं ने बताया..ऑन एयर रागिनी नायक से गौरवा भाटिया ने किया गाली गलौच

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के खिलाफ थाने में शिकायत की है। प्रदेश विधि प्रकोष्ठ नेता संदीप ने बताया कि गौरव भाटिया ने एक डिबेट के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक से गाली गलौच की है। इस प्रकार की अर्यादित भाषा का प्रयोग महिला जगत का अपमान है। इस बात की शिकायत महिला आयोग से भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
            कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नेताओ ने सिविल लाइन थाना रायपुर पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाढिया के खिलाफ शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संदीप दुबे के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि एक दिन पहले न्यूज़ चेंनल में  वैक्सीनशन मुद्दे को लेकर टाक शो चल रहा था। टाक शो में बीजेपी की तरफ से गौरव भाटिया और कांग्रेस की तरफ से रागिनी नायक उपस्थित थी।
 
          इसी दौरान जब गौरव भाटिया जवाब दे पाने में असमर्थ हो गए तो उन्होने झल्ला कर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गौरव भाटिया ने आनएअर कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक पर अश्लील गालियों का बौछार करने लगे।
 
               शिकायत कर्ता कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी को बताया कि गाली गलौच का वीडियो फ़ेसबुक ट्विटर पर वायरल भी किया गया है। एक महिला के साथ इस प्रकार से गंदी गाली देना और चरित्र पर ऊँगली उठाना महिला जगत का अपमान है। इसलिए गौरव भाटिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
 
         संदीप दुबे ने बताया कि सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत करने वालों में जिला कांग्रेस विधि अध्यक्ष कहकशा दानी और सचिव शशि शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुई। मामले की शिकायत अब प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से भी किया जाएगा। शिकायत करने के दौरान प्रदेश कांग्रेस विधि के सचिव नंदकुमार पटेल भी मौजूद थे।
 
 

close