साली की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार…भागने के पहले पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा गया..न्यायालय के बाद भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—तोरवा  पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ मामले में पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद पुलिस से बचकर आरोपी ने फरार होने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को मात्र पांच घंटों के अन्दर धर दबोचा है। आरोपी को पुलिस ने आपीसी की धारा 354, 354(क) के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया है। आरोपी जीजा का नाम संजीव कुमार यादव है। आरोपी पुरानी बस्ती तोरवा का रहने वाला है।

 तोरवा पुलिस के अनुसार 22 नवम्बर 2023 को पीडिता ने थाना पहुंचकर अपने जीजा संजीव कुमार यादव उर्फ बबला पर लिखित में छेडखानी का अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका जीजा संजीव कुमार यादव ने बदनीयत के साथ उसके साथ छेड़छाड़ किया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस ने लगातार प्रयास के बाद पांच घंटे के अन्दर घेराबन्दी कर आरोपी संजीव को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी साली के साथ किए गए अपराध को कबूल किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

close