BSP की आठवीं सूची जारी: 11 प्रत्याशियों का किया ऐलान

MP Assembly Elections,BSP Candidate List,

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 नामों का ऐलान किया गया है। मुरैना से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे को टिकट दिया है। ग्वालियर से शत्रुधन यादव को उम्मीदवार बनाया है।

Join WhatsApp Group Join Now

एमपी में विधानसभा का बिगुल बज चुका है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 228 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस ने 229 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी भी अपने धुरंधरों को मैदान में उतार रही है। इस बीच बसपा ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। जिसमें 11 नामों का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें -  Assembly Election- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

मुरैना से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर से शत्रुधन यादव को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सेवड़ा से लाखन सिंह यादव, उज्जैन उत्तर से अब्दुल रज्जाक लाला, धार से ओम प्रकाश मालवीय, भिकनगांव से जुवान सिंह मोरे, गरोठ से जगदीश रागोठा, बदनावर से जगदीश चोयल, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, दतिया से लोकेंद्र अहिरवार और मेहंगाव से राजवीर सिंह बघेल को उम्मीदवार घोषित किया है।

close
Share to...