बजटः मंगला, बेलगहना,मोपका को नया का तोहफा…सीएम ने किया एलान..प्रदेश में बनाए जाएंगे 8 नए थाने…479 पदों की होगी भर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश के मुखिया ने सोमवार को बजट पेश किया। बजट में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में आठ नया थाना बनाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि थाना के लिए कुल 479 नए पदों की भर्ती होगी। बिलासपुर में तीन नए थाना बनाने के साथ ही प्रदेश में कुल आठ थाना अलग अलग जिलों में बनाए गए है। नया थाना बनाए जाने के एलान पर बिलासपुर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के दौरान बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने किसी प्रकार का कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसा थाना क्षेत्र जिनका क्षेत्रफल बड़ा है या आबादी के लिहाज से थाना पर बोझ अधिक है। ऐसे थानों को नया थाना बनाया जाएगा।

इसी क्रम में सीएम ने एलान किया कि प्रदेश में कुल आठ नया थाना का गठन किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने बताया कि व्यस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने 479 पदों पर भर्ती होगी। उन्होने कहा कि जिला दंतेवाड़ा में दो थाना टिकनपाल और सुरनार को पूर्ण थाना का दर्जा दिया जाएगा। जिला दुर्ग में स्मृतिनगर गरियाबन्द जिला में बिन्द्रानवागढ़, जिला धमतरी में बिरेझर को नया थाना बनाया गया है।

बिलासपुर को तीन थाना की सौगात

जानकारी देत चलें कि बजट में बिलासपुर जिले में तीन थाना, मोपका, मंगला और बेलगहना थाना बनाए जाने की बात कही है। जानकारी देते चलें कि पिछले कई साल से तीनो थाना क्षेत्र में नया थाना बनाए जाने की मांग थी। क्षेत्रफल के लिहाज से सरकन्डा बहुत बड़ा थाना है। दो साल पहले ही मोपका में चौकी गठन किया गया। राज्यशासन अब मोपका चौकी को थाना में उन्नयन कर दिया है। इसी तरह शहर का सबसे संवेदशील और व्हीव्हीआईपी थान सिविल लाइन जनसंख्या के लिहाज से बहुत बड़ा थाना है। तमाम प्रकार की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शासन ने मंगला चौकी को थाना में उन्नयन किया है। इसके अलावा कोटा थाना ना केवल बड़ा है बल्कि आदिवासी बहुल क्षेत्र भी है।भौगोलिक स्थिति का आकलन के बाद सरकार ने बेलगहना चौकी का उन्नयन कर थाना बनाने का एलान किया है।

 मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बिलासपुर की जनता ने खुशी जाहिर किया है। जानकारी देते चलें कि निगम क्षेत्र विस्तार होने के बाद मंगला और मोपका थाना का गठन कानून व्यवस्था के लिए अहम है।

close