पत्नी को 7 टुकड़ों में ग्राइंडर मशीन से काटा…जांच करने पहुंची पुलिस के रोंगटे खड़े हो गए..आरोपी ने बताया नकली नोट कारोबार में बन रही थी बाधा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर— पुलिस बीते रविवार को सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर  स्थित पत्नी की हत्या और नकली नोट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पत्नी की हत्या के जुर्म में एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने बताया कि पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। और नकली नोट छापने में सबसे बड़ी बाधा थी। दो महीने पहले गला दबाकर हत्या किया। इसके बाद बाजार से ग्राइंडर मशीन और एक पानी की टंकी लाया। लाश को टुकड़े कर टंकी में छिपाकर रख दिया। लाश के टुकड़ों को ठिकाना लगाने का उवसर तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी के जुर्म कबूल के बाद आईपीसी की धारा 489 (ए) 489 (बी) 489 (सी) और 489 ( डी) समेत 302 और 201 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 के सात और 500 के तीन नगली नोट बरामद किया है।
दिल्ली की श्रद्धा मर्डर दोहराया गया
दिल्ली की श्रद्धा मर्डर मामला तो सभी को पता होगा। बिलासपुर में भी बीते रविवार को सकरी थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला कुछ सामने आया है। जानकारी के बाद बिलासपुर ही पूरा प्रदेश दंग है। आरोपी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि उसका भांडा कहीं फूट ना जाए। दरिंगदगी की सारी सीमाओं को पार करते हुए आरोपी ने ठीक श्रद्धा मर्डर की तरह एक ग्राइंडर मशीन कटर लाया। और लाश को टुकड़े टुकड़े कर पानी टंकी में लपेटकर भर दिया। यदि श्रद्धा और सती साहू मर्डर में अन्तर है तो सिर्फ डीप फ्रीजर और पानी टंकी का। आरोपी ने ग्राइंडर के साथ बाजार से लाश को ठिकाने लगाने एक पानी का टंकी खऱीदा। लेकिन यहां पुलिस तखतपुर में लगातार हो रही चोरी और नकली नोट बनाने की सूचना पर धावा बोला। लेकिन इस दौरान जो कुछ सामने आया। उसे देखकर पुलिस के रोंगटे खड़े हो गया।
हत्या का बड़ा खिलाड़ी सामने आया
 पुलिस खुलासा के अनुसार 5 मार्च 2023 को एण्टी काईम साइबर युनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव को मुखबीर ने बताया कि तखतपुर में लगातार चोरी का आरोपी उस्लापुर में निवास करता है। हाल हुलिया मिलने के बाद एसीसीयू की टीम ने सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर स्थित गीतांजलि नगर में संदेही पवन सिंह ठाकुर के निवास पर धावा बोला। मुखबीर ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी नकली नोट का भी कारोबार करता है।
एसीसीयू की जानकारी पर पहुंची सकरी पुलिस
 जानकारी के बाद एन्टी क्राइम टीम ने रेड कार्यवाही कर पवन सिंह ठाकुर के घर से नकली नोट छापने का कलर प्रिंटर मशीन, रिफिल काटरेज, जिराक्स पेपर, कलर बरामद किया। इसके अलावा आरोपी के ठिकाने सो  200 और  500 का नकली नोट  भी कब्जे में लिया।
टंकी में मिली क्षत विक्षत लाश 
 तलाशी के दौरान एन्टीक्राइम के जवानों ने दुर्गन्ध का अहसास किया। बाथरूम के बगल कमरे में रखे एक सफेद रंग के जंबो पानी टंकी के ढंक्कन को खोलकर देखा। टंकी के अन्दर झांकते ही पुलिस टीम के होश फाख्ता हो गए। क्षत विक्षत लाश मिलने के तत्काल बाद थाना प्रभारी सकरी को बताया गया। सकरी पुलिस टीम घटना स्थल पहुॅचकर आरोपी पवन सिंह ठाकुर को धर दबोचा।
दो महीने पहले किया हत्या
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पत्नी सती साहू को दो महीने पहले 6 जनवरी 2023 को सुबह करीब 6 गला घोटकर हत्या किया। लाश को छिपाने के लिये बाजार से एक सफेद रंग का सिंटेक्स पानी टंकी और एक ग्राइंडर कटर मशीन खरीद कर लाया। हत्या की जानकारी छिपाने के लिए पत्नी का ग्राइंडर मशीन से हांथ पैर अलग अलग किया। इस दौरान दोनो हाथ पैर को जलाने का  भी प्रयास किया। लेकिन अत्यधिक बदबू आने पर दोनो हांथ पैर को पॉलिथिन में  सेलोटेप और गद्दे में लपेटकर रख दिया।  धड़ को पानी टंकी में डालकर पॉलिथिन से ढँका और टंकी का ढक्कन लगा दिया। 
नोट छापने में बाधा और चरित्र शंका का आरोप
हत्या करने के कारण के सवाल पर आरोपी ने बताया कि पत्नी ने हमेशा नकली नोट छापने और बाजार में चलाने का विरोध किया। लगातार टोक टाक के चलते परेशान हो गया था। इसके अलावा पत्नी का चरित्र भी ठीक नहीं था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आलाधिकारी भी पहुंचे। साथ ही मामले को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। 
नोट बनाने का सामान बरामद
आरोपी के निशानदेही पर घर से नकली नोट छापने का कलर प्रिंटर मशीन, रिफिल कॉटरेज, जिराक्स पेपर, कलर, 200 और 500 का नकली नोट  बरामद किया गया । इसके अलावा पुलि सने असली नोट,एक नग ग्राइंडर कटर मशीन समेत अन्य जरूरी सामान को बरामद किया है।
अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज
नकली नोट छापने, खपाने और नकली नोट के उपकरण कब्जे में पाए जाने के साथ पत्नि की जघन्य हत्या करने से आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489( ए)  489( बी) 489 ( सी) 489 ( डी) 302, 201 का अपराध कायम किया गया है। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।
close