धरमलाल का करारा हमला…राहुल गांधी को कहा..पार्ट टाईम पोलिटिशिय़न..पूछा..आपातकाल में संविधान का किसने किया कत्ल…?

Editor

बिलासपुर—सकरी में आमसभा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर संविधान और आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने हमला किया। बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने करारा हमला किया है। कौशिक ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है कि जिस संविधान की दुहाई दे रहे हैं। पहले तो राहुल गांधी यह बताएं कि आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किसने किया। करने वाला कौन है। देश में चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त कर संविधान की आत्मा पर प्रहार किसने किया। धरमलाल ने कहा कि राहुल गांधी अब संविधान लेकर घूमने का नाटक कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सकरी में राहुल गांधी की आमसभा और संविधान फाड़ना की बात को लेकर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी को बताना होगा कि देश में आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किसने किया। चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त का खेल किसने और क्यों किया। राहुल गांधी संविधान हाथ में लेकर घूमने का नाटक बन्द करें। उन्होने दुहराया कि राहुल गांधी ऐसे शख्स है जिनकी बातों में कोई दम नहीं होता है। केवल नाटक और नाटक ही करते हैं। मंदिर जाते हैं..संविधान को हाथ में लेकर अच्छा नाटक खेलते हैं। राहुल गांधी ने देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का काम लगातार किया है।

कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि आखिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को एडिट करने और लोगों को भ्रमित करने की कायरता पूर्ण हरकत कांग्रेस ने क्यों किया। राहुल को यह बताना चाहिए कि उनके घोषणा पत्र तुष्टीकरण पत्र क्यों है? क्यों उसमें आदिवासी, समाज पिछड़ा वर्ग के लोगों के हक छीनने की बात लिखी है?

हुल गांधी के बिलासपुर दौरे से छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा। राहुल  छवि एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन से ज्यादा नहीं है। देश के लोग उनकी तुष्टिकरण की नीति से घृणा करते हैं। राहुल गांधी झूठ-मूठ में जनेऊ पहनते हैं..संविधान को हाथ में उठाने का नाटक करते हैं…और बार-बार सनातन धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस और अपने गठबंधन के नेताओं से सनातन धर्म को अपमानित करने  वाले बयान दिलवाते हैं। राम मंदिर का न्योता ठुकराने जैसे कई कदमों की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता में राहुल गांधी के प्रति आक्रोश है। उनके आने से कांग्रेस को जो कुछ वोट मिलने वाले थे उसमें भी कमी आएगी।

close